Congress ask to pm modi, 50 days completed, when trouble will be finished-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

 पीएम जवाब दें, 50 दिन पूरे हो गए तकलीफें कब खत्म होगी- कांग्रेस

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 8:35 PM (IST)
 पीएम जवाब दें, 50 दिन पूरे हो गए तकलीफें कब खत्म होगी- कांग्रेस
नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के चुनावों को मद्देनजर रैलियों को संबोधित कर नोटबंदी को सही बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने रैलियों में दिए गए उनके संबोधनों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवाड़ी ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 3 दिन में दो भाषण दिए हैं। उन्होंने 50 दिन की समय सीमा तय की थी 50 दिन के लिए देश को तकलीफ होगी, वो समय सीमा 30 दिसंबर को समाप्त हो गई, लेकिन देश की पीड़ा समाप्त नहीं हुई। अभी भी उसी तरह से बरकरार है, उसी तरह से कायम है। पीएम मोदी ने देश के नाम जो भाषण दिया उसमें तीन लक्ष्य रखे गए। इनमें सबसे पहला लक्ष्य नोटबंदी का कि इससे कालाधन बाहर आएगा, दूसरा लक्ष्य कि इससे फर्जी नोट बाहर आएंगे, तीसरा लक्ष्य कि इससे जो आतंकवादी गतिविधियों की फाईनेसिंग होती है, उसके ऊपर रोक लगेगी।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement