Congress and BJPs star campaigner for Election in Five State from Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान से भी जाएंगे स्टार प्रचारक

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 08:38 AM (IST)
पांच राज्यों के चुनाव में राजस्थान से भी जाएंगे स्टार प्रचारक
जयपुर। देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में हंै। जीत की उम्मीद में उतरी पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। खासकर राष्ट्रीय दल भाजपा एवं कांग्रेस। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को सूची भी जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस एवं भाजपा ने प्रदेश के नेताओं को खासी तवज्जो दी है। अनुभवी नेताओं के बाद युवाओं पर खासा जोर रहा है। हालांकि, प्रचारकों में भाजपा की सूची कांग्रेस से थोड़ी बड़ी है। पंजाब एवं गोवा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पंजाब में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी पर भरोसा जताया है। गोवा में केंद्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट गोवा में सभाएं कर चुके हैं। यूपी के लिए भाजपा ने पहले दो चरण और कांग्रेस ने पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर एवं युवा नेता सुनील बंसल का नाम है। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट एवं एआईसीसी सचिव जुबेर खान स्टार प्रचारक होंगे। उत्तराखंड में आगामी 15 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश का कोई नेता शामिल नहीं है। कांग्रेस की तरफ से फिलहाल कोई सूची आयोग को नहीं मिली है।

[@ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement