congress advice to pm dont Celebrate about demonetization on 8 november Celebrate repentance day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी को कांग्रेस की सलाह, नोटबंदी का जश्न नहीं, पश्चाताप दिवस मनाएं

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 7:03 PM (IST)
पीएम मोदी को कांग्रेस की सलाह, नोटबंदी का जश्न नहीं, पश्चाताप दिवस मनाएं
नई दिल्ली। नोटबंदी की पहली वर्षगांठ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने खड़ी हो गई है। एक ओर विपक्षी दलों ने नोटबंदी का एक साल पूरे होने के मौके पर काला दिवस मनाने का ऐलान किया। वहीं, इसके जवाब में बीजेपी ने भी बुधवार को नोटबंदी के मौके पर कालाधन विरोधी दिवस मनाने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी देशभर में 8 नवंबर को नोटबंदी का जश्न मनाएगी और बीजेपी कालेधन के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लेकिन, वित्त मंत्री अरुण जेटली के नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर जश्न मनाने का ऐलान के बाद कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कालाधन विरोधी दिवस नहीं, पश्चाताप दिवस मनाने की सलाह दे डाली है। जेटली के ऐलान के बाद कुछ देर बाद ही कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉफ्रेंस की और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। आनंद शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से काला धन नहीं आया, बल्कि सिर्फ 41 करोड़ ही नकली नोट मिले। उन्होंने आरबीआई के आंकड़े का भी हवाला दिया जिसके तहत 99.99 पुरानी करेंसी बैंकों में वापस लौटने का दावा किया गया था। आनंद शर्मा ने पीएम मोदी से पूछा कि ऐसे में कालाधन विरोधी दिवस मनाने का क्या औचित्य है। नोटबंदी के फैसले से देश की गरीब जनता को बहुत नुकसान पहुंचा है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब हुई है। ऐसे में मोदी सरकार को 8 नवंबर को कालाधन विरोधी दिवस के बजाय पश्चाताप दिवस मनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement