congress accuses maharashtra minister vinod tawde of financial irregularities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में खोजा"बीजेपी का नेशनल हेराल्ड",तावडे को घेरा

khaskhabar.com:
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में खोजा
मुंबई। कांग्रेस ने अब महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को घेरा है। शिक्षा मंत्री विनोद तावडे पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस का आरोप है कि तावडे ने अपनी कुर्सी के बूते,अपने फायदे के लिए निजी कंपनी चलाई। कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी आरोपों में घेरा। कांग्रेस ने दावा किया कि महाराष्ट्र बीजेपी ने 2001 में श्री मल्टीमीडिया विजन नाम की कंपनी को मराठी अखबार "मुंबई तरूण भारत" चलाने के लिए 25 लाख रूपये दिये। आरएसएस से जुडे दिलीप करंबेलकर कुछ दिनों पहले तक अखबार के संपादक थे, उन्हें अब सरकारी संस्थान मराठी विश्वकोष महामंडल का प्रमुख बना दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि करंबेलकर और तावडे श्री मल्टीमीडिया विजन में भागीदार हैं। करंबेलकर श्रीरंग प्रिंटर्स प्रा लिमिटेड में भी निदेशक थे, तावडे भी 1996 से 2007 तक इस कंपनी के निदेशक रह चुके हैं। उधर तावडे का कहना है कि वो कंपनी के मानद निदेशक हैं और करंबेलकर की नियुक्ति उन्होंने नहीं,राज्य सरकार ने की है। अपनी सफाई में तावडे ने कहा,मैं कंपनी का मानद संचालक हूं, लेकिन मेरे पास कंपनी के कोई शेयर नहीं हैं... मेरा कंपनी के नफा-नुकसान से कोई लेना देना नहीं है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement