Congo struggle in 2 communities 26 die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांगो में 2 समुदायों में खूनी संघर्ष, 26 लोगों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 04 फ़रवरी 2018 9:18 PM (IST)
कांगो में 2 समुदायों में खूनी संघर्ष, 26 लोगों की मौत
किंशासा। कांगो में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि शनिवार को इतुरी प्रांत के हेमा गांव में हुए संघर्ष में हेमा और लेंडु समुदायों के लोग शामिल थे। यह गांव बूनिया शहर से कुछ किलोमीटर दूरी पर है। इतुरी प्रांत के सरकारी सूत्रों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के दौरान कुछ ग्रामीणों की हत्या कर दी गई और कई घरों में आग लगा दी गई। क्षेत्र में हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
इतुरी प्रांत में दोनों समुदायों के बीच वर्चस्व को लेकर कई सालों से संघर्ष जारी है। यहां साल 2001 से 2006 के बीच दोनों समुदायों की हिंसा में कम से कम 60,000 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement