Conflicts kill 65 in Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान में संघर्ष, 65 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 2:40 PM (IST)
अफगानिस्तान में संघर्ष, 65 की मौत
काबुल| अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में संघर्ष और आतंकवादी हमलों में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। एक स्वतंत्र युद्ध निगरानी समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस समूह ने अपने ट्विटर पर कहा, "पिछले 24 घंटों में, हमारी टीम ने छह नागरिकों, 12 अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (एएनडीएसएफ) के सदस्यों और 47 तालिबान आतंकवादियों सहित 65 लोगों की मौत की पुष्टि की है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, समूह ने कहा कि 18 तालिबान आतंकवादियों, 12 सुरक्षा बलों और पांच नागरिकों सहित 35 लोग भी घायल हुए हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement