बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर सूचना केंद्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप संयोजक चंदन सिंह भाटी, महेश पनपालिया, संजय शर्मा, दुर्जन सिंह गुडीसर, नरेंद्र खत्री सहित कई सदस्यों ने शिरकत की।
इस अवसर संजय शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में पर्यावरण बचाने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन प्रदूषण घटने के बजाय बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन के खतरे से यह संकट और गहरा होता जा रहा है। गोष्ठी में चंदन सिंह भाटी ने भी विचार व्यक्त किए।