Comrade Bhagwant Singh Bhadrpur launches election campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कामरेड भगवंत सिंह ने बहादरपुर से चुनाव मुहिम की शुरूआत

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 10:09 PM (IST)
कामरेड भगवंत सिंह ने बहादरपुर से चुनाव मुहिम की शुरूआत
मानसा । बुढलाडा हलका से सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के उम्मीदवार कामरेड भगवंत सिंह समायो ने मंगलवार को अपनी चुनाव मुहिम की शुरुआत गांव बहदारपुर से शुरू की। जिसका मजदूरों, किसानों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तहसील सचिव निक्का सिंह बहादरपुर के नेतृत्व में हुई सभा को संबोधन करते हुए वामपंथी उम्मीदवार कामरेड समायो ने कहा कि अकाली -भाजपा, कांग्रेस और आप सब पार्टियां वोट की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता की ताकत से देश की सर्व उच्च अदालत के जरिए पंजाब को नजरअंदाज करते पंजाब के पानियों पर डाका मारा जा रहा है। मगर बादल और कैप्टन आज पानियों के मुद्दे पर अपनी मौकाप्रसती राजनीति कर रहे है। इस मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी भी कई तरह के सवाल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों का असली साथी लाल झंडा है इस लिए मजदूर किसान और मेहनतकश लोग हमारा साथ दें। इस मौके सुखविन्दर बोहा, गुरतेज सिंह बरेटा, प्रकाश सिंह बाहदरपुर, रामजीत कौर व सूरजपाल कौर उपस्थित थे। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement