Completion of The Theater of E Alkaji Exhibition in JKK -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाक थ्रू के साथ जेकेके में ‘द थिएटर ऑफ ई. अल्काजी’ एग्जीबिशन का समापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 10:38 PM (IST)
वाक थ्रू के साथ जेकेके में ‘द थिएटर ऑफ ई. अल्काजी’ एग्जीबिशन का समापन
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में 27 मार्च से शुरू हुई एग्जीबिशन ‘द थिएटर ऑफ ई. अल्काजी’ का शुक्रवार को क्युरेटोरीअल वाक थ्रू के साथ समापन हुआ। अमाल अल्लाना ने इस वाक थ्रू का संचालन किया। अमाल द्वारा क्युरेट की गई इस प्रदर्शनी को निसार अल्लाना ने डिजाइन किया था। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से यह प्रदर्शनी लगाई गई थी। वाक थ्रू के दौरान अमाल अल्लाना ने बताया कि यह प्रदर्शनी जयपुर में पहली बार लगाई गई थी। इसके तहत भारत के प्रसिद्ध थियेटर प्रतिपादक, इब्राहिम अल्काजी द्वारा 50 वर्ष की अवधि के दौरान किए गए थिएटर वर्क को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस एक्जीबिशन के माध्यम से अल्काजी के दर्शन एवं विचारों को दर्शाने के लिए कई दुर्लभ फोटोग्राफ, वस्तुएं, ऐतिहासिक दस्तावेज, स्टेज सेट के मॉडल्स के प्रदर्शन के साथ-साथ मल्टीमीडिया का उपयोग किया गया। इसमें अल्काजी द्वारा 1940 एवं 1950 के दशक में किए गए दुर्लभ कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया। अमाल ने कहा कि एक्जीबिशन में अल्काजी के उन कार्यों को भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया, जो इससे पूर्व भारत में शायद ही कहीं दिखाए गए हों। यह प्रदर्शनी जेकेके की नवीनीकृत म्यूजियम गैलरीज, जो कि अंतरराष्ट्रीय कला दीर्घाओं के मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित है, में लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement