Advertisement
बालसभाओं, प्रवेशोत्सव के लिए शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ संवाद

स्कूल शिक्षा परिषद् के आयुक्त बोरड़ ने बताया कि माह में तीन बार बालसभाओं का आयोजन आवश्यक रूप से किया जाएगा। यह बालसभाएं विशेष रूप से अमावस्या एवं दो शनिवार को नियमित आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बालसभाओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि राजकीय विद्यालयों का समुदाय से सीधा जुड़ाव बढ़े। इसी से नामांकन वृद्धि और ठहराव को भी सभी स्तरों पर सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के तरीकों में वृद्धि करने के लिए बालसभाओं को महत्ती बताते हुए इसमें सभी की भागीदारी पर जोर दिया। बोरड़ ने बालसभाओं में राजीव गॉंधी कैरियर पोर्टल की जानकारी भी विशेष रूप से दिए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कैरियर निर्माण के अवसर दिए जाने में इस पोर्टल की महत्ती भूमिका है। इस पोर्टल के उपयोग, इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों, रोजगार अवसरों आदि के बारे में प्रदत्त जानकारियों विद्यार्थियों के साथ ही बालसभाओं में स्थानीय लोगों को भी बतायी जाए। उन्होंने विद्यालयों में प्रवेशात्सव की प्रभावी तैयारियों के लिए भी निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि प्रवेशोत्सव के दौरान राजकीय विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अभिाभावकों को बताया जाए।
विडियो कॉन्फ्रेस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने सार्वजनिक स्थानों पर बालसभाओं के आयोजन के दौरान 9 माह से 15 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के मीजल्स-रूबेला टीकाकरण के बारे में भी विशेष रूप से जागरूक किए जाने के लिए शिक्षा अधिकारियेां के सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और उनके स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में शिक्षा अधिकारी सहयोग करें।
स्कूल शिक्षा परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. एन.के.गुप्ता ने बालसभाओं के आयोजन के अंतर्गत जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रभारी अधिकारियों को प्रभवी मोनिटरिंग कर कार्य करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा निदेशक श्री ओ.पी. कसेरा और नथमल डीडेल ने प्रवेशोत्सव को सफल बनाने, शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव के साथ ही बालसभाओं में ग्रामीणों की जनभागीदारी के लिए सभी स्तरो पर प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


