common man in line at the bank, directly influential Entry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक में आम आदमी कतार में, रसूखदारों सीधे एंट्री

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 5:18 PM (IST)
बैंक में आम आदमी कतार में, रसूखदारों सीधे एंट्री
बाड़मेर। बायतू कस्बे में बुधवार को हंगामे के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के मुताबित बायतु के स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर में उस समय हंगामा हो गया जब बैंक मैनेजर व पुलिस के चहेते लोगो को बैंक के अंदर प्रवेश देकर कर उनका काम करवाते देख उपभोक्ताओं ने विरोध किया। हजारों की तादात में कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने यह आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक और सुरक्षा में खड़े पुलिस के कुछ लोगअपने रसूखदार लोगो का कार्य किया जा रहा है और आम आदमी लाइनों में ही लगा रहता है । ऐसे हालात पैदा होने से गरीब किसान लोगो के नम्बर भी नहीं आ रहा है। कई लोग इस सप्ताह से चक्कर काट रहे है ,लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। हंगामे की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ बैंक की व्यवस्थाओं को सुधारने जब मौके पर पहुंचे तब उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस और बैंक मैनेजर अपने रसूखदारों द्वारा पैसे देने पर उनका कार्य करते है और खुलेआम पैसे लेकर काम करने का आरोप लगाए । इस बीच मूढ़ ने बाड़मेर व्रताधिकारी ओमप्रकाश उज्ज्वल व उपखण्ड अधिकारी हेतराम चौहान से दूरभाष पर बात कर जल्द बैठक बुलाकर व्यवस्थाएं सुधारने की बात कही । यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement