Advertisement
पद नहीं, सेवा का संकल्प : भरतपुर में निवर्तमान पार्षद नीरज चौधरी का सम्मान, बस्ती के विकास के लिए जताया आभार

घर-घर जाकर कर रहे सरकारी कार्य
ग्रामीण जगराम ने बताया कि नगर निगम में प्रशासक नियुक्त होने के बाद अक्सर आमजन को प्रमाण पत्रों के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन निवर्तमान पार्षद नीरज चौधरी आज भी आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए बस्तियों में घर-घर जाते हैं। वे पूर्व पार्षद की मोहर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।
"जनता नेता नहीं, सेवक चाहती है" : नीरज चौधरी
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नीरज चौधरी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा:
"जनता जब किसी को वोट देती है, तो वह नेता नहीं बल्कि एक सेवक चाहती है जो उनके दुख-दर्द को कम कर सके। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और व्यक्तिगत सुख-दुख में खड़ा होना ही राजनीति का असली अर्थ है। यह सेवा भाव मुझे मेरे बुजुर्गों और परिवार के संस्कारों से मिला है।"
इनकी रही उपस्थिति : इस अवसर पर सिंगीकाड़ा बस्ती से काबुल सिंह, कोप सिंह, जगराम, लक्ष्मण सिंह, सतीश, इंदर सिंह, प्रेमपाल, गुड्डू, पदम सिंह, बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


