भीलवाड़ा। जिले की आसींद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 7.20 लाख रुपए के नए नोट पकड़े गए। पुलिस ने नोटों के साथ कार को जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह लोग कमीशन पर नये नोट देकर पुराने नोट लेने ये लोग आसींद के रास्ते भीलवाड़ा जाने वाले थे।
आसींद थाने के हैडकांस्टेबल नरेश कुमार ने कहा कि एसपी प्रदीप मोहन शर्मा की सूचना पर मिली की एक कार गुलाबपुरा से आसींद के रास्ते भीलवाड़ा जाएगी। सूचना पर पड़ासोली चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार गुलाबपुरा की ओर से आई। जिसमें हुरड़ा निवासी बबलू तेली व गुलाबपुरा निवासी अशोक सिंधी सवार थे। कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 2-2 हजार रूपये के नये नोट से भरा बैग मिला। यह सारी रकम कुल 2 लाख 20 हजार रूपये थी। उनसे पुछताछ की गई तो वह इस रकम के बारे में सही जवाब नहीं दे पाये। इस पर कार व रूपयों को जप्त करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे गहनता से पुछताछ कर रही है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह