Commercial LPG cylinder became cheaper by Rs 158, cylinder will be available for Rs 1,522-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 158 रुपये सस्ता हुआ,1,522 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2023 12:59 PM (IST)
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 158 रुपये सस्ता हुआ,1,522 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की है। यह कीमतें आज (एक सितंबर) से प्रभावी होगी। इस बदलाव के साथ दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,522 रुपये होगी। इस हफ्ते की शुरुआत में सरकार ने देश भर के सभी कनेक्शन धारकों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी।
वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों के लिए मासिक संशोधन प्रत्येक महीने के पहले दिन किया जाता है।
इससे पहले अगस्त में तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement