Colonel Rajyavardhan Rathore greeted the people of the state on Ganesh Chaturthi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

khaskhabar.com: शनिवार, 07 सितम्बर 2024 3:38 PM (IST)
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
जयपुर। कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन पर्व के अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता और विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव हम सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया! उन्होंने आगे कहाकि गणेश चतुर्थी नई शुरुआत और नई आकांक्षाओं के वादे का प्रतीक है। बाधाओं को दूर करने वाले विघ्नहर्ता की उपस्थिति हमें चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी और सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लाएगी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का यह संदेश गणेश चतुर्थी के मौके पर समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से है। इस पर्व के माध्यम से वे सभी के जीवन में खुशहाली और सफलता की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement