College students took blood donation awareness rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉलेज छात्रो ने निकाली रक्तदान जागरूकता रैली

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:04 PM (IST)
कॉलेज छात्रो ने निकाली रक्तदान जागरूकता रैली
टोंक। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत मंगलवार को एनसीसी, युवा विकास कौशल,एनएसएस, रैड रिबन व महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसकी शुरूआत में हाल ही में जम्मु कश्मीर के ऊरी सेक्टर में पाकिस्तान के कायराने हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्वाजलि अर्पित करके की गई। तत्पश्चात प्राचार्य डा. निशा भट्ट, उपाचार्य डा. बी.आर.मीना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती 25.सितम्बर को आयोजित रक्तदान शिविर के लिए जन जागरण रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें शामिल एनसीसी, एनएसएस, वाईडीसी, महिला अध्ययन प्रकोष्ठ एवं रैड रिबन के विद्यार्थियों ने रक्तदान से सम्बन्धित स्लोगन एवं नारे लगाते हुए मुख्य सडक़ से गुजरे। रैली में एनसीसी अधिकारी कैप्टन गजेन्द्र सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. पानमल पहाडिय़ा, डॉ. रामावतार मीणा, वाईडीसी प्रभारी, डॉ. रामस्वरूप मीणा, रैड रिबन प्रभारी, डॉ. विमलेश वर्मा, महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रो. यासमीन फ ातमा व सदस्य मंजू सामरिया व डॉ. वीना मेहरा, रूसा सदस्य डॉ. सुरेन्द्र चन्देल तथा मिडिया प्रकोष्ठ के डॉ. सादिक अली व प्रो. प्रणु शुक्ला भी शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement