Collector Inspects NEET Exam Centers and Reviews Arrangements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जून 2026 5:35 PM (IST)
कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
21 जून को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होगी नीट परीक्षा, 4441 परीक्षार्थी होंगे शामिल दौसा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, राजकीय पीजी कॉलेज एवं रामकरण जोशी विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल जैमर, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग एवं जांच व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा ने बताया कि 21 जून को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 4441 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement