Collector Devendra Kumar held public hearing in Sikrai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सिकराय में की जनसुनवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 मार्च 2024 7:14 PM (IST)
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने सिकराय में की जनसुनवाई
दौसा । कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पंचायत समिति सिकराय में गुरुवार को जनसुनवाई की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को परिवादों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने को कहा। जनसुनवाई में 24 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 4 परिवादों का तत्काल निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में जल जीवन मिशन से संबंधित, 15 परिवाद विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण, रास्ते रिकॉर्ड में दर्ज करने संबंधित, बिजली, एनएफएसए में नाम जोड़ने के परिवाद प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसडीएम यशवंत मीणा, डीएसपी दीपक मीणा, तहसीलदार कौशल गर्ग, विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा, सीएमएचओ डॉक्टर सीताराम मीणा, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement