collected 3160 unit blood in the blood donetion camp -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेशभर में लगे शिविरों में एकत्र हुआ 3160 यूनिट रक्त

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 5:19 PM (IST)
प्रदेशभर में लगे शिविरों में एकत्र हुआ 3160 यूनिट रक्त
जयपुर। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की जयंती पर प्रताप युवा शक्ति की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। क्षत्रिय युवक संघ के केन्द्रीय कार्यालय संघ शक्ति भवन एवं मालवीय नगर के चामुंडा माता मंदिर में लगे शिविर में काफी लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों व तहसील स्तर पर शिविर लगाए गए। प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में 3160 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान क्षत्रिय युवक संघ के संचालन प्रमुख महावीर सिंह सरवड़ी, आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक लिम्बाराम, कांग्रेस नेता विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। रक्तदान के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक पद्धति से स्वस्थ रहने के बारे में बताया गया। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement