Cold Wave Sets In, Delhis Homeless Take Refuge In Night Shelters Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें आसपास के राज्यों का हाल....

khaskhabar.com: शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 11:25 AM (IST)
ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें आसपास के राज्यों का हाल....
कश्मीर में स्थानीय भाषा में ‘चिल्लई कलां’ कहलाने वाली, 40 दिन की सर्वाधिक भीषण ठंड शुक्रवार को शुष्क मौसम के साथ शुरू हो गई। घाटी एवं लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है क्योंकि राज्य में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि ‘चिल्लई कलां’ के दौरान सबसे भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान निरंतर बर्फबारी होती है और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आती है। शुक्रवार से चिल्लईं कलां की शुरुआत हो गई। ‘चिल्लईं कलां’ की अवधि 31 जनवरी को खत्म होगी। लेकिन इसके बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है। अधिकारियों ने बताया कि समूचे कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि अधिकतम स्थानों पर रात के तापमान में जमाव बिंदू से नीचे कई डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां गुरुवार की रात तापमान में वृद्धि देखी गई। शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक रात पहले शून्य से नीचे 4.9 डिग्री रहा। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement