Cold wave Hit the destitute in Pilibhit, UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 1, 2025 1:39 pm
Location

शीतलहर के प्रकोप की निराश्रितों पर मार

khaskhabar.com: बुधवार, 20 दिसम्बर 2017 2:04 PM (IST)
शीतलहर के प्रकोप की निराश्रितों पर मार
पीलीभीत। भयंकर शीतलहर में ठंड के प्रकोप से पूरा जिला थर्राया हुआ है। गरीबों और निराश्रितों के लिए ठंड काल बन गई है। इस प्रकोप के बीच नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन संवेदनहीन हैं। ठंड की मार से तड़पती एक अधेड़ महिला ने अपने शरीर के कपड़े उतारकर कर ताप डाले। इस घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है।


रविवार को रात्रि की इस गंभीर घटना के बाद भी योगी सरकार का हठधर्मी प्रशासन और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष पर कोई भी असर नहीं हुआ है। उनके स्तर पर पहले से कोई तैयारी नहीं की गई। अव्यवस्थाओं के बीच पीड़ित महिला को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी अव्यवस्थाओं के कारण पीड़ित महिला को उपचार नहीं मिल सका।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement