coal scam case: Naveen Jindal and others granted bail by special court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोयला घोटाला मामले में पूर्व सांसद नवीन जिंदल को मिली जमानत

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 1:35 PM (IST)
कोयला घोटाला मामले में पूर्व सांसद नवीन जिंदल को मिली जमानत
नई दिल्ली। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को पूर्व सांसद नवीन जिंदल और अन्य को मध्य प्रदेश में उर्तान नॉर्थ कोयला ब्लॉक के आवंटन में कथित तौर पर अनियमितता संबंधी मामले में जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भारत पाराशर ने जिंदल और अन्य को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान जमानत राशि पर राहत दी गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कथित अनियमितता के संबंध में 23 मई को जिंदल और पांच अन्य के खिलाफ एक और आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपियों के खिलाफ समन जारी होने के बाद ये अदालत के समक्ष पेश हुए। चार अन्य आरोपियों में जेएसपीएल के सलाहकार आनंद गोयल, रॉ मैटिरियल्स के कार्यकारी निदेशक डी.एन.अब्रॉल, तत्कालीन कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं सीईओ विक्रांत गुजराल, पूर्व निदेशक (वित्त) सुशील मारू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement