अशोक गहलोत, कमलनाथ के इस्तीफे की पेशकश, राहुल गांधी फिर भी नहीं माने
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2019 00:02 AM (IST)
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राहुल गांधी का संदेश है
कि चुनाव में मुद्दों पर राजनीति हो, नीतियों और कार्यक्रमों पर बात हो।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ देशभक्ति के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गुमराह करने की, सेना के पीछे छिप के राजनीति की है। लोगों को धर्म के नाम
पर गुमराह किया जा रहा है। वह विकास, अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दों
पर बात नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकारों को स्टेबल
रखना ही होता है। पूरी वर्किंग कमिटी ने राहुल गांधी को अधिकृत किया है वह
जो चाहें फैसला करें, पुनर्गठन करें, रिप्लेसमेंट करें, कुछ भी करें और यह
फैसला 25 जून को ही हो चुका है।
आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव
में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी को वापस इस्तीफा लेने के
लिए मनाया जा रहा है।