cm Yogi went to Gurudwara in lucknow on baishaki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपनी छवि बदलने की फिराक में योगी, गुरूद्वारे में जाकर माथा टेका

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 1:55 PM (IST)
अपनी छवि बदलने की फिराक में योगी, गुरूद्वारे में जाकर माथा टेका

लखनऊ।योगी अपनी छवि को बदलने के लिए इन दिनों नित्य नए प्रयास कर रहे हैं।सीएम ने बैशाखी पर्व की पूरे प्रदेशवासियों को बधाई दी और गुरूवार को यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैशाखी के मौके पर गुरूद्वारे पर जाकर माथा टेका।बकायदा योगी ने गुरूद्वारे में थोड़ी देर बैठकर पाठ भी सुना।

इस मौके पर योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सब को खुद को किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिक्ख धर्म त्याग और सेवा का संदेश देता है। हमें उन संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने और इस पर काम करना चाहिए। हमें गुरु तेगबहादुर के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर देश को एकसूत्र में बांधने की बात भी। उन्होंने कहा- सिख गुरुओं का यहीं संदेश है कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करें।


अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement