CM Yogi Adityanath says, Will Implement NRC When UP Needs It-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM योगी आदित्यनाथ ने दिए उत्तर प्रदेश में भी NRC लागू किए जाने के संकेत

khaskhabar.com: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 11:22 AM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ ने दिए उत्तर प्रदेश में भी NRC लागू किए जाने के संकेत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वे उत्तर प्रदेश में इसे लागू कर सकते हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनआरसी लागू कराना एक अहम और साहसपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र से कहा कि इन बातों को चरण-वार लागू किया जा रहा है और मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को एनआरसी की जरूरत होगी, हम ऐसा करेंगे। पहले चरण में, यह असम में हुआ है और जिस तरह से इसे लागू किया जा रहा है, यह हमारे लिए एक उदाहरण हो सकता है। आदित्यनाथ ने कहा कि इसे लागू किया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था और अवैध आव्रजन के कारण गरीबों को होने वाली समस्याओं का भी अंत होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement