Advertisement
रायपुर में ऑटो एक्सपो के उद्घाटन में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, स्पीकर रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "यह इस एक्सपो का आठवां संस्करण है और यह छत्तीसगढ़ में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे ज्यादा विकास किया था और इस साल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दी गई छूट के चलते ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले साल 10 हजार वाहनों का रिकॉर्ड टूटेगा और 20 हजार वाहनों तक बिक्री हो सकती है।"
उन्होंने कहा कि इससे राज्य को सबसे अधिक जीएसटी और अन्य करों का राजस्व मिलेगा, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने एक नई योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है। इस योजना के तहत 150 लाख टन धान खरीदी जाएगी, जिससे लगभग 50 हजार करोड़ रुपये किसानों के पास जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग में और भी वृद्धि होने की संभावना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


