CM Raje is not concerned about employees problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम राजे को कर्मचारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं - पायलट

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अक्टूबर 2018 2:41 PM (IST)
सीएम राजे को कर्मचारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं - पायलट
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट गुरुवार को दोपहर जयपुर में स्थित सिंधी कैम्प बस अड्डा पहुँचे, जहाँ भाजपा सरकार की वादा खिलाफ़ी से आक्रोषित धरने पर बैठे रोडवेज बस कर्मचारियों से मुलाक़ात की। इस अवसर पर पायलट ने कर्मचारियों की समस्याएं एवं मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि 18 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है, लेकिन मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त है, उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कर्मचारियों के प्रति वसुंधरा सरकार का ये लापरवाह बर्ताव निंदनीय है और आश्चर्य है कि वादा करने के बावजूद अब इनकी माँगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछले 18 दिनों में सरकार ने धरने पर बैठे कर्मचारियों की सुध लेना भी ज़रूरी नहीं समझा, अब पीएम मोदी के दौरे में विरोध प्रदर्शन के डर से कमेटी का गठन कर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम वसुंधरा राजे चाहती तो बहुत पहले ही समाधान कर चुकी होती, लेकिन उनकी प्राथमिकता जनहित के कार्य कभी रहे ही नहीं। पायलट ने कहा कि आज हम विपक्ष में है लेकिन कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते में आपको आश्वस्त करता हूँ कि दो महीनों बाद प्रदेश में चुनाव है और जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दे कर भाजपा की विदाई का मन बना लिया है। कांग्रेस की जो सरकार बनेगी उसमे आपकी सभी वाज़िब माँगो को प्राथमिकता से पूरा करने का काम हम करेंगे, इतना ही नहीं अपने घोषणा पत्र भी हम इस बात को रखेगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जो कांग्रेस की सरकार बनेगी वो आपकी सरकार होगी, उसमे आपकी पूरी भागीदारी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement