cm pulice meeting in ganaur at 8 october-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आठ अक्टूबर को गन्नौर में होगी सीएम की जनसभा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 2:10 PM (IST)
आठ अक्टूबर को गन्नौर में होगी सीएम की जनसभा
सोनीपत। जिले के गन्नौर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा की तैयारियों के लेकर एसडीएम निर्मल नागर ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। नागर ने पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों से गन्नौर में विकास कार्यों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि गन्नौर की नई अनाज मंडी में आठ अक्टूबर को सीएम बैठक लेंगे। जिसके आयोजन की तैयारियों के लिए पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। नागर ने एक-एक कर सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभाग के संदर्भ में चर्चा की। नागर ने सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर डीएसपी ओमप्रकाश के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement