CM Pramod Sawant says, NRC may not be required in Goa at all-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या NRC गोवा में लागू किया जाएगा? मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिया यह जवाब

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2019 4:50 PM (IST)
क्या NRC गोवा में लागू किया जाएगा? मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिया यह जवाब
पणजी। देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में शायद एनआरसी की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़े। रविवार को उत्तरी गोवा जिले में एक समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सावंत ने यह भी कहा कि गोवा के निवासियों को सीएए से डरने की जरूरत नहीं है, यहां तक कि कांग्रेस ने गोवा में भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार पर गोवा के हजारों पुर्तगाली पासपोर्ट धारकों और उनके परिवारों के लोगों की किस्मत अधर में डालने का आरोप लगाया है। यह पूछे जाने पर कि क्या एनआरसी गोवा में लागू किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं पड़े। जब सावंत से हाल ही में सामान्य राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बारे में सवाल किया गया था, जो कहता है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर जिसे एनआरसी के कार्यान्वयन को अंजाम देने की एक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, को अपडेट करने की प्रक्रिया अप्रैल 2020 से शुरू होगी, तो गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गजट की अधिसूचना पढऩे के बाद ही इस पर बयान देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement