CM Nitish Kumar said in an open forum - Alliance with RJD twice, will not make such mistake again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने खुले मंच से कहा- राजद के साथ दो बार गठबंधन, अब ऐसी गलती नहीं करेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मई 2024 5:46 PM (IST)
सीएम नीतीश कुमार ने खुले मंच से कहा- राजद के साथ दो बार गठबंधन, अब ऐसी गलती नहीं करेंगे
रोहतास। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दो बार राजद के साथ गठबंधन उनकी गलती थी, अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। वे गुरुवार को करगहर में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि दो बार गलती की है। इस कारण आरजेडी को फिर से सत्ता में आने का मौका मिला। उन्होंने खुले मंच से कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया। भूलवश दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर साथ लिया। लेकिन अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई। उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरजेडी सत्ता में थी तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू तथा भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया। आज भी अगर वो सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से हिंदू मुसलमान के भी झगड़ा करवाने लगेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने देना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement