CM मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद में रविवार को करेंगे चुनावी शंखनाद

उन्होंने कहा, "हरियाणा में इस बार पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सकती है। हरियाणा में महापौर, नगर निगम के चुनावों में मिली सफलता स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में भाजपा विपक्ष का सफाया करने को तैयार है।" गोयल फरीदाबाद से ही विधायक हैं, और यह रैली उनके निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर 12 में आयोजित की जाएगी।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में पहुंच सकते हैं। दरअसल, हाल ही में तीन भाजपा शासित राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा किसानों को लुभाने पर जोर दे रही है। माना जा रहा है कि रैली में मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास का ब्योरा देने के साथ ही कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
फरीदाबाद
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
