CM launches bike ambulance health-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने किया बाइक एंबुलेंस ‘‘आरोग्यम’’ का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 5:04 PM (IST)
सीएम ने किया बाइक एंबुलेंस ‘‘आरोग्यम’’ का शुभारंभ
पंचकुला। हरियाणा के मोरनी और पिंजौर के पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम स्थानों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी और शानदार पहल की गई है। उत्तर भारत में पहली बार हुए इस अनूठे प्रयोग के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाइक एंबुलेंस सेवा ‘‘आरोग्यम’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा की दिशा में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उनकी सुविधा के लिए और रक्त जांच, आपातकाल स्थिति के साथ रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आरोग्यम बाईक काम करेगी। जिला प्रशासन ने इस अनूठी और शानदार पहल के लिए जिला रेडक्राॅस सोसायटी को छह बाइक भेंट की है। साथ ही जिला प्रशासन के अनुरोध और कल्पना पर उन्होंने प्रत्येक बाइक पर एक स्ट्रेक्चर, ऑक्सीजन सिलेंडर और विभिन्न योजनाओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य किट उपलब्ध करवाया है। इन वाहनों को चलाने के लिए पैरामेडिक्स, जिनके पास चालक लाइसेंस है, को अल्केमिस्ट और आईवीवाई अस्पतालों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए जिला प्रशासन को निशुल्क उपलब कराई है। ये सेवा केवल स्वास्थ्य सेवाओं को पहाड़ी क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए ही नहीं, अपितु सरकार की विभिन्न योजनाओं का संदेश घर घर पहुंचाएगी। सुस्वास्थ्य की दृष्टि से आरोग्यम कई बीमारियों के फैलने और उनके प्रकोप को रोकने के लिए हर गांव व ढाणी तक जानकारी देगी। ये वाहन मोरनी के छह गांव समूह और पिंजौर के एक समूह में सेवा प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement