Advertisement
केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न

सीएम ने पत्र में लिखा है कि हम भारत के लोगों का सौभाग्य है कि हमें मार्गदर्शन देने के लिए सुंदरलाल बहुगुणा जैसा व्यक्तित्व हमारे देश में पैदा हुआ। उनका पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सीएम ने पत्र के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल में जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और पिछले 25 वर्ष के सफर में राष्ट्र को सही दिशा देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं तो ऐसे में दिल्ली सरकार की और से मेरा अनुरोध है कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


