Advertisement
कटक में हिंसा पर सीएम ने दी सख्त चेतावनी, कहा- किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कटकवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर की समृद्ध विरासत, गौरव और परंपरा को बनाए रखने के लिए एकजुट रहें और आपसी सौहार्द को बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने अपील की कि आइए हम सब मिलकर कटक की वर्षों पुरानी शांति, संस्कृति और गरिमा को संरक्षित करें।
गौरतलब है कि ओडिशा सरकार ने इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कटक में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन 5 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से शुरू होकर 6 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए फैलने वाली अफवाहें स्थिति को और अधिक बिगाड़ सकती हैं, इसलिए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और शांति बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


