Advertisement
राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत, कहा- भ्रम दूर करें और बतायें कि मेरी विधानसभा सदस्यता पर चुनाव आयोग का मंतव्य क्या है?

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा है कि इस संबंध में व्याप्त भ्रम राज्यहित और जनहित में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस भ्रम की स्थिति का इस्तेमाल करते हुए दलबदल के जरिए अनैतिक रूप से राज्य की सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का यह अनैतिक प्रयास कभी सफल नहीं होगा, क्योंकि उनकी सरकार को विधानसभा में लगभग दो तिहाई सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। विगत 5 सितंबर को उनकी सरकार ने विधानसभा के पटल पर अपना अपार बहुमत साबित किया है। विधायकों ने उनके नेतृत्व के प्रति पूर्ण निष्ठा और विश्वास व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल से कहा है कि राज्य का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते उनसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए महती भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आग्रह किया है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण दूर करने के लिए इस मामले में शीघ्र सुनवाई करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


