Advertisement
पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर सीएम फडणवीस ने जताया दुख, कहा- पूरी स्थिति पर नजर है

सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और राहत टीम मौके पर भेजी गई। घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, भुसावल मंडल से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भी घटनास्थल की ओर रवाना की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को मदद प्रदान की जाएगी और घायलों को बेहतर उपचार दिया जाएगा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा, "यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मैं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की तरफ से सभी प्रभावितों को उचित सहायता दी जाएगी।"
पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद उसमें सवार यात्री दूसरी तरफ कूदने लगे। इसी दौरान, यात्री दूसरी दिशा में आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


