Advertisement
डोईवाला में सीएम धामी ने जल उत्सव की शुरुआत की, जलवायु परिवर्तन पर भी जताई चिंता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 3 करोड़ 80 लाख की लागत से बने सिंचाई हेड के बनने से सैकड़ों बीघा जमीन सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि हमें जल संरक्षण की आवश्यकता है।
जलवायु परिवर्तन पर चिंता जाहिर करते हुए सीएम धामी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रचंड गर्मी पड़ रही है, हमारे पुराने जल स्रोत सूख रहे हैं, आने वाले समय के लिए यह खतरे की घंटी है।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और पानी के संरक्षण और संवर्धन से हम प्रकृति को बचा सकते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालूवाला में कालू सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना की और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


