cm devendra fadnavis says bjp ready for mid term elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फड़णवीस के बोल- मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है बीजेपी, सकपकाई शिवसेना

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 4:25 PM (IST)
फड़णवीस के बोल- मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है बीजेपी, सकपकाई शिवसेना
मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन के बाद अब भाजपा और शिवसेना में ही घमासान मच गया है। शिवसेना के लगातार राजनीतिक हमलों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस खुलकर सामने आये हैं। राज्य में मध्यावधि चुनाव को लेकर फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होने कहा कि यदि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हुए तो बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि फड़णवीस का ये बयान शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान का पलटवार माना जा रहा है, जिसमें राउत ने कहा था कि जुलाई बाद सरकार मुसीबत में होगी। संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी को समर्थन वापसी की धमकी दी थी, जिसको लेकर सीएम फड़णवीस ने साफ कह दिया है कि कोई हमें सरकार को अस्थिर करने की धमकी न दे। संजय राउत ने एक मराठी टीवी चैनल पर कहा था कि अगर महाराष्ट्र सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है, तो शिवसेना अपना समर्थन वापस ले सकती है। मुख्यमंत्री के इन तेवरों के बाद व मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार होने की चुनौती से शिवसेना सकपकाई हुई है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने सीएम के इस बयान को सिरे से खारिज़ कर दिया है। राउत ने कहा कि यह फड़णवीस का आधिकारिक बयान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सीएम फड़णवीस खुद सामने आकर बोलेंगे, तब पार्टी उस पर प्रतिक्रिया देगी। वैसे राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें, तो मध्यावधि चुनावों की सुगबुगाहट से शिवसेना के विधायक डरे हुए हैं, क्योंकि इससे शिवसेना को ही ज्यादा नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement