CM decision after two clock - Goa BJP President, Congress claims to form government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा : कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा, 14 MLA गवर्नर से मिलने पहुंचे

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2019 7:51 PM (IST)
गोवा : कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा, 14 MLA गवर्नर से मिलने पहुंचे
पणजी । मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही गोवा में राजनीतिक घमासान जोरों से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी में जहां नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस सरकार बनाने का दावा लेकर राजभवन तक पहुंच गई है। इस बीच गोवा भाजपा अध्यक्ष ने एलान किया है कि दो बजे के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय ले लिया जाएगा । इसके बाद 3 बजे शपथ ग्रहण होगा। दूसरी तरफ कांग्रेस के सभी 14 विधायक राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए हैं। नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कावलेकर ने बताया कि हमारे सारे 14 विधायक राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से प्रदेश की सीयासत में उठापटक प्रारंभ हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement