CM congratulates on constitutional day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संविधान दिवस पर सीएम ने दी बधाई, यहां पढ़ें और सुनें

khaskhabar.com: रविवार, 25 नवम्बर 2018 6:33 PM (IST)
संविधान दिवस पर सीएम ने दी बधाई, यहां पढ़ें और सुनें
चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर बधाई दी और उनसे संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करने का आग्रह किया। 26 नवम्बर, 1949 को संविधान अपनाने की स्मृति में वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान के निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना समस्त जीवन सामाजिक असमानता को समाप्त करने और वंचित समूह को एक समान अवसर प्रदान करके मुख्य धारा में लाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस दिन को संविधान की महत्ता और डा० अम्बेडकर के विजन का प्रसार करने के लिए मनाया जाना चाहिए। बाबा साहेब के वक्तव्य, ‘जीवन लम्बा होने की अपेक्षा महान होना चाहिए’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नेक कार्य और मानवता के लिए सहानुभूति ही मनुष्य के जीवन का सार है। डा० अम्बेडकर का समस्त जीवन गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने को समर्पित था।
मनोहर लाल ने कहा कि संविधान दिवस पर हम उन महान महिलाओं और पुरुषों, जिन्होंने देश को अपनी सम्प्रभुता के लिए संविधान दिया, को भी नमन करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement