CM candidate of AAP in goa interrogated in land scam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा:AAPकेCMप्रत्याशी भूमि घोटाले में फंसे

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 01:46 AM (IST)
गोवा:AAPकेCMप्रत्याशी भूमि घोटाले में फंसे
पणजी। गोवा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स से सोमवार को एक भूमि घोटाले के आरोपों को लेकर पूछताछ की। माना जा रहा है कि यह कथित घोटाला गोम्स के राज्य सरकार में कार्यरत रहने के दौरान हुआ। दो घंटे की पूछताछ के बाद गोम्स ने घोटाले से जुडे होने से इनकार किया। गोम्स गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप की गोवा में तेजी से बढ रही धाक की वजह से भाजपा सरकार उन्हें परेशान कर रही है। गोम्स ने कहा,पूछताछ के दौरान एसीबी के सवालों का मैंने विस्तार से जवाब दिया। इस मामले का मुझसे कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक कैथोलिक को बाक्सिंग डे (क्रिमसस के बाद का दिन) को परेशान करने के लिए बुलाया गया।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement