Advertisement
मणिपुर हिंसा पर सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी : कहा -पूरा साल बेहद खराब रहा, लोग मुझे क्षमा करें

बता दें कि मणिपुर में 2024 की शुरुआत हिंसा के साथ ही हुई थी. एक जनवरी को थौबल में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 4 लोगों की हत्या कर दी थी. इसके एक महीने बाद बदमाशों ने इंफाल ईस्ट जिले में एएसपी मोइरंगथेम अमित सिंह के आवास पर हमला किया था. एएसपी और उनके एक साथी को अगवा कर लिया था. बाद में उन्हें घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर इंफाल वेस्ट के क्वाकेथेल कोनजेंग लेइकाई इलाके से छुड़ाया गया था.
इसके बाद अप्रैल में कुकी और मैतेई समुदायों में जातीय तनाव के बीच में लोकसभा चुनाव हुए. पहले चरण में भारी हिंसा हुई. पहले ये जातीय हिंसा इंफाल घाटी और आस-पास के जिलों शहर तक ही सीमित थी. मगर, जून में असम की सीमा से लगे जिरीबाम जिले में एक शख्स की मौत के बाद हिंसा ने नया मोड़ ले लिया.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


