CM Arvind Kejriwal will ensure regularisation of unauthorised colonies in delhi before election Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : केजरीवाल पर चला मोदी का जादू! अनाधिकृत कॉलोनियों को जल्द मिल सकती है सौगात

khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 5:54 PM (IST)
दिल्ली : केजरीवाल पर चला मोदी का जादू! अनाधिकृत कॉलोनियों को जल्द मिल सकती है सौगात
दिल्ली में भूमि संबंधी मामले केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं और दिल्ली सरकार द्वारा नवंबर 2015 में एक अध्यादेश पारित करने के बाद से यह मामला लंबित है। एक जनवरी 2015 की कट-ऑफ तारीख के साथ केंद्र और दिल्ली सरकार ने 1797 कॉलोनियों की सूची जारी की है। इन कॉलोनियों की मैपिंग भी केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच विवाद के मुद्दों में से एक रहा है जो अब सुलझता प्रतीत हो रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी में गृह, वित्त और शहरी विकास मंत्रालयों की अनुमति चाहिए। तैयार किया जा रहा कैबिनेट नोट कानूनी पुनरीक्षण की प्रक्रिया में है और इसके बाद मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। निर्णय को जल्दी लागू करने के लिए इस संबंध में अध्यादेश लाने का रास्ता भी अपनाया जा सकता है। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement