CM Arvind Kejriwal will ensure regularisation of unauthorised colonies in delhi before election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : केजरीवाल पर चला मोदी का जादू! अनाधिकृत कॉलोनियों को जल्द मिल सकती है सौगात

khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 5:54 PM (IST)
दिल्ली : केजरीवाल पर चला मोदी का जादू! अनाधिकृत कॉलोनियों को जल्द मिल सकती है सौगात
नई दिल्ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ममता बनर्जी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जादू अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी चलता नजर आ रहा है और दोनों राष्ट्रीय राजधानी में 1,797 अनाधिकृत कालॉनियों को कानूनी मान्यता देने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में काम करते दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच मधुरता देखी जा रही है क्योंकि इन कालॉनियों को कानूनी मान्यता देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार है। सूत्रों ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा तैयार मसौदा कैबिनेट नोट दिल्ली सरकार को भेज दिया गया है और उसने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भेज दी हैं। इसका समय खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। नोट के अनुसार, कॉलोनियों की मैपिंग दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) करेगा वहीं दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग संपत्तियों का पंजीकरण करेगा। दिल्ली सरकार ने अपने बयान में कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल जैसे ही कॉलोनियों को अधिकृत करने के लिए अपनी मंजूरी देगा, राजस्व विभाग रजिस्ट्री कर सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement