लखनऊ। अखिलेश सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज़
पर 3500 रुपये की जगह 7000 रुपये दीवाली बोनस कर दिया है। प्रदेश के राज्य
कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए उन्होंने ये बोनस दिया है। सचिवालय
संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव से केंद्र के कर्मचारियों की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 7000 रुपये
बोनस का भुगतान कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार को भी बढ़े
बोनस का भुगतान जल्द करना चाहिए।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार