Cloudy weather forecast in J&K, Ladakh till Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मंगलवार तक बादल छाए रहने की संभावना है: मौसम विभाग

khaskhabar.com: रविवार, 27 फ़रवरी 2022 10:59 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मंगलवार तक बादल छाए रहने की संभावना है: मौसम विभाग
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग के बयान के अनुसार, "आसमान में 1 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और 2-3 मार्च के दौरान हल्की बारिश/ बर्फबारी (ऊंचे स्थानों पर) की संभावना है। 5 मार्च तक मौसम में बदलाव का पूवार्नुमान नहीं लगाया गया है।" न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 1.4, पहलगाम में माइनस 5.4 और गुलमर्ग में माइनस 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.4 नीचे, लेह में शून्य से 10.1 और कारगिल में शून्य से 9.8 नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में 8.1, कटरा में 6.6, बटोटे में 0.4, बनिहाल में 0.8 और भद्रवाह में 0.3 का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement