देहरादून। उत्तराखंड के चकराता की त्युणी इलाके में मंगलवार देर शाम बादल फटने की घटना के बाद करीब 25 से ज्यादा गांवों में भारी तबाही आ गई है। कई जगह जमनी धंस गई है ओर भूस्खलन की खबरें की आई है। वहीं, दर्जनों गांवों से सडक संपर्क टूट गया है। खबर है कि एक बुजुर्ग लापता हो गया है। बचाव दल राहत कार्य में लगा हुआ है। करीब 200 जानवरों के मरने की खबर है। इस आपदा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर सडक़ें पूरी तरह खराब हो गई हैं, जिसके चलते रास्ते बंद हो गए हैं। सडक़ों के टूट जाने के कारण एडमिस्ट्रेशन की टीम घटना वाली जगह तक नहीं पहुंच पा रही है।