Climate Change in Rajasthan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तूफान की आशंका के बीच स्कूलों में कर दी जल्दी छुट्‌टी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 09:35 AM (IST)
तूफान की आशंका के बीच स्कूलों में कर दी जल्दी छुट्‌टी
जयपुर। प्रदेश में आज रात से मौसम ने करवट बदल ली। आंधी-तूफान के बीच हुई बूंदाबांदी से तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं तेज तूफान में अनिष्ट की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में जल्दी छुट्‌टी कर दी गई। खराब मौसम के कारण जयपुर में हवाई जहाजों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। जेट एयरवेज, इंडिगो व एयर एशिया के विमानों को हवाई पट्‌टी पर उतरने की इजाजत नहीं मिल पा रही है। तेज आंधी के कारण उत्तर भारत में कई जगह पेड़ गिर गए। ज्ञात हो कि मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के लगभग 13 राज्यों में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में तूफान तबाही मचा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement