Cleanliness public awareness Rally in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य: विश्नोई

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 6:23 PM (IST)
बाड़मेर को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य: विश्नोई
बाड़मेर। स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड़ की ओर से चल रहे अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर के विद्यार्थियाें की स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई, युवा उद्यमी समाजसेवी आजाद सिंह राठौड़, निजी विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष बालसिंह राठौड़, स्काउट सीओ ज्योति रानी महात्मा, एसबीआई आरसेटी के वरिष्ट अनुच्छेद समन्वयक गौतम पन्नू, महेश पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेश जाटोल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान शिविर के बच्चाें ने शहर की विभिन्न गली-मौहल्ले से गुजरते हुए शहर को साफ और स्वच्छ रखने का नारों के माध्यम से संदेश दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई ने कहा कि बाड़मेर शहर को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है न गंदगी करें और नहीं दूसरो को करने दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement