Clean school award for 3 government schools in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में सबसे साफ टॉप सरकारी स्कूलों में तीन हरियाणा के

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 सितम्बर 2018 8:18 PM (IST)
देश में सबसे साफ टॉप सरकारी स्कूलों में तीन हरियाणा के
चंडीगढ़। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के 3 सरकारी स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के टॉप 9 जिलों में हरियाणा का हिसार जिला भी शामिल है। इन स्कूलों को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आगामी 18 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18’ से सम्मानित करेंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी मौलिक एवं माध्यमिक स्कूलों में पेयजल, सफाई व्यवस्था व शारीरिक स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों व अध्यापकों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2016-17 में ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ योजना शुरू की थी। इस बार इस योजना में सरकारी स्कूलों के अलावा सरकारी सहायता प्राप्त एवं प्राईवेट स्कूल शामिल कर लिए गए हैं। ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ जिला, राज्य व राष्टï्रीय स्तर पर दिए जाते हैं। राज्य स्तरीय अवार्ड जीतने वाले देश के कुल 727 स्कूलों में से राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड के लिए 52 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें हरियाणा के तीन सरकारी स्कूलों को चुना गया है जिनमें दो आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल व एक प्राइमरी स्कूल है। शर्मा ने जानकारी दी कि ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ पाने वाले स्कूलों को 50,000 हजार रूपए तथा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली यह राशि सफाई व्यवस्था व शारीरिक स्वच्छता के लिए खर्च की जा सकेगी। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले स्कूलों के मुखिया व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और बताया कि 18 सितंबर को केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री द्वारा हिसार जिला का आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी,भिवानी रोहिल्ला व गवर्नमैंट प्राइमरी स्कूल, किरमारा तथा कैथल जिला का आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा को राष्ट्रीय स्तर के ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement